भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र कुमार बबलू की रिपोर्ट आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीएम विक्रम विरकर ने शनिवार को गोगरी अनुमंडल अंतर्गत काली पूजा स्थान, छोटी काली मंदिर ब्राह्मण टोला गोगरी एवं विभिन्न छठ घाट - कामस्थान छठ घाट, जीएन बांध के किनारे स्थित रामपुर सीधी घाट, गौच्छारी कटिंग छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी छठ घाटों की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि जलस्तर की सही जानकारी एवं गहराई का अनुमान लगाने के लिए घाटों पर लाल कपड़े से चिह्नित बैरिकेडिं...