भागलपुर, सितम्बर 6 -- Bhagalpur News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले में विभिन्न नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति को लेकर रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने सदर प्रखंड कार्यालय से भाग लिया। बैठक के दौरान विधायक ने खगड़िया विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं की समीक्षा की। यह भी पढ़ें- जिले में बागमती, गंगा, कोसी व गंडक के जलस्तर में वृद्धि जारी, दहशत में लोगबाढ़ प्रभावित क्षेत्र विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि रहीमपुर दक्षिणी, रहीमपुर उत्तरी और रहीमपुर मध्य पंचायत पूरी तरह बाढ़ प्रभावित हैं। इन पंचायतों में करीब 35 हजार की आबादी बाढ़ की स्थिति से प्रभावित है। उन्होंने अधिकारियों को इन क्षेत्रों में प्रभावित लोगों तक हर संभव सहायता तत्काल पह...