भागलपुर, जुलाई 13 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश सतीश यादव उर्फ सतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार इनामी बदमाश जिले के गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत गोगरी निवासी रामविलास यादव का पुत्र बताया जा रहा है। एसपी भानु प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि सतीश यादव लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गुप्त सूचना मिलने के बाद डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) की टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश के विरुद्ध जिले के गोगरी थाना में हत्या का प्रयास, लूट, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में आधा ...