भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: पुरैनी से जितेंद्र की रिपोर्ट पुरैनी।अग्रसेन धर्मशाला से बाजार जाने वाली सड़क के किनारे दांए साईड इस कदर नाला निर्माण किया गया है आवागमन के दौरान राहगीर सहित वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार की शाम के चार बजे अचानक एक ओटो सड़क पर पलट गया हालांकि ऑटो पर सवार यात्री बाल बाल बच गया। घटना के बाद काफी संख्या में लोगों का भीड़ जमा हो गया। वहां मौजूद लोगों के द्वारा सवाल उठाए गया है कि नाला निर्माण के कारण इस तरह की घटना हुई इस सड़क होकर प्रत्येक दिन छोटी बड़ी स्कूल बस जैसी वाहन की आवागमन बनी रहती है। नाला निर्माण से एक फीट प्लैंग हो जाने से पैदल चलने वाले राहगीर एवं दुकान पर आए खरीदारी करने ग्राहक गिरकर चोटिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...