भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: खगड़िया। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में बुधवार को चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान 393 वाहनों का जांच किया गया। इस दौरान बिना कागजात, बिना हेलमेट वालों से 31 हजार 500 रूपए का जुर्माना राशि की वसूली की गई। बताया जा रहा है कि वाहन जांच अभियान चलाए जाने से बाइक चालकों में हड़कंप का माहौल देखा जा रहा था। सभी रास्ते बदलकर आवाजाही कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...