भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट सकरोहर पंचायत के वार्ड नंबर ग्यारह निवासी संजय सिंह की पत्नी क्रांति देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए शुक्रवार को दो लाख रूपये रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर झूठे मामलों में फंसाकर परिवार के सदस्यों को बारी-बारी से हत्या कर देने की धमकी देने की शिकायत की है। आवेदन में आवेदिका ने अपने ही गांव के चार के साथ ही महेशखूंट थाना के सिरजुवा गांव के दो लोगोंको नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि सभी नामजद एकमत होकर उससे अपने परिवार के सलामती के दो लाख रूपये देने का दबाव बना रहे हैं। इसके साथ ही सभी नामजद उस पर कड़ी निगरानी भी रख रहे हैं। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जांचोपरांत कानूनी क...