भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट : बेलदौर एक संवाददाताजुगाड़ गाड़ी से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायलावस्था में उसे आसपास के लोगों के सहयोग से पीएचसी में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। घटना रविवार को नगर पंचायत के काली स्थान चौक के निकट पीडब्ल्यूडी सड़क पर की बताई जा रही है। घायल युवक का पहचान नगर पंचायत के स्वर्गीय उपेंद्र शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि घायल संजीव जुगाड़ गाड़ी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इसी क्रम में घटनास्थल पर संतुलन बिगड़ जाने से वह गाड़ी से नीचे गिर कर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...