भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: गोगरी। एक संवाददाता नगर परिषद गोगरी जमालपुर के वार्ड संख्या-20 में अवस्थित पोखर के जीर्णोद्धार एवं नवनिर्मित छठ घाट का बुधवार को सांसद राजेश वर्मा ने शिलापट्ट का अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया। इस योजना पर 69 लाख 91 हजार रुपये की राशि खर्च की गई है।बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत नगर परिषद गोगरी जमालपुर द्वारा पूरी कराई गई इस योजना के तहत पोखर का जीर्णोद्धार एवं छठ घाट का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन समारोह के दौरान सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पोखर के जीर्णोद्धार एवं छठ घाट के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के लिए बेहतर एवं व्यवस्थित घाट उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए इस तरह की योजनाओं को प्राथमिकता ...