भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर। रोटरी क्लब ऑफ विक्रमशिला पिंक की ओर से शनिवार को पटल बाबू रोड स्थित रोटरी कार्यालय में पूर्व अध्यक्ष अंजना प्रकाश के स्वर्गीय पुत्र क्षितिज प्रकाश (सानु) की पुण्य स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 25 क्लब सदस्य और आम लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस शिविर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। क्लब की ओर से सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया। क्लब की अध्यक्ष सुधा पांडेय ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को स्वर्गीय प्रवीण सिंह कुशवाहा की जन्मदिन पर मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कम से कम 100 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर चन्दना चौधरी, सुधा पांड...