भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। समीक्षा भवन में मंगलवार को कोसी स्नातक निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से पीठासीन पदाधिकारियों एवं प्रथम मतदान पदाधिकारियों (पी-1) का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा संबंधित मतदान पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। पहली पाली उप निर्वाचन पदाधिकारी के मार्गदर्शन में तथा दूसरी पाली अनुमंडलीय सभागार, नवगछिया में वहां के डीसीएलआर की उपस्थिति में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मतपत्र अंकित करने के नियम, मतदान केंद्र का प्रबंधन एवं व्यवस्था, मतदान दल के कार्य एवं दायित्व, मतदान सामग्री के उपयोग, मतपत्र लेखा एवं पेपर सील लेखा तैयार करने, सीलिंग प्रक्रिया...