भागलपुर, जुलाई 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कोरोना संक्रमित दो मरीजों के मिलने के बावजूद मरीजों के इलाज के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी नहीं हुई है। मायागंज अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) में इलाजरत दो कोविड मरीजों के स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। वहीं कोविड संक्रमण के एकाएक बढ़ने की स्थिति में मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत पड़ेगी। लेकिन अस्पताल में स्थापित दो ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट बीते तीन वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। मेंटनेंस के अभाव में दोनों प्लांट से मरीजों के बेड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो रही है।

स्वास्थ्य विभाग की तयारी इस समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर माह लिक्विड ऑक्सीजन का छह टैंकर भेजा जा रहा है। इसकी खरीदारी पर विभाग को हर माह लाखों रुपये खर्च हो रहा है। लेकिन अस्पताल परिसर में उपलब्ध दो प...