भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर। शहरी क्षेत्रों में प्रतिदिन लगने वाले जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार की शाम सात बजे कोयला डिपो चौक और लोहिया पुल पर चालीस मिनट से अधिक समय तक भीषण जाम लगा रहा। जाम के कारण कामकाजी लोगों को घर पहुंचने में काफी देर हुई। कोयला डिपो चौक पर अक्सर उस समय जाम लग जाता है जब बस आती जाती है। लोहिया पुल पर यातायात पुलिस की तैनाती के बावजूद भी प्रतिदिन जाम लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...