Bhagalpur News: कोतवाली चौक पर ब्रांडेड शोरूम में लगी आग
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली चौक के पास स्थित एक ब्रांडेड शोरूम में शनिवार सुबह करीब 11 बजे आग लगने के बाद अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए छह दमकल वाहनों को लगाया गया। स्थानीय कोतवाली, ट्रैफिक थाना की पुलिस ने कोतवाली चौक से खलीफाबाग आवाजाही करने वाली गाड़ियों का परिचालन दो घंटे के लिए रोक दिया। अगलगी में क्षति का आकलन अभी तक नहीं किया जा सका है। आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बाल-बाल बचे ऊपर व नीचे तल वाले दुकानदार यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर में शॉर्ट सर्किट से शोरूम में लगी आगआग पर दो घंटे में पाया काबू आग लगने की घटना में निचले और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.