Bhagalpur News: केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव
भागलपुर, जुलाई 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन पटना से संबद्ध भागलपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन का चुनाव व आमसभा रविवार को खाटूश्याम मंदिर मंदरोजा में संपन्न हुआ। चुनाव में शामिल हुए 200 से अधिक दवा कारोबारियों ने छह सदस्यीय जिला एसोसिएशन की पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध रूप से निर्वाचित किया।एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर घनश्याम दास कोटरीवाल आसीन हुए। वहीं सचिव प्रशांत कुमार ठाकुर लाल बने। इससे पहले भी दोनों पदाधिकारी इसी पद पर थे। चयनित कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष नीरज कोटरीवाल, उपसचिव अरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष कृष्णानंद भगत और संगठन सचिव संजय शर्मा बने। चयनित पदाधिकारियों ने कहा कि वह जिले के दवा कारोबारियों के हित में कार्य करते रहेंगे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: अरविंद दूसरी बार बने अरवल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.