Bhagalpur News: केनगर: शराबी समेत दो वारंटी गिरफ्तार, भेजा जेल
भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: केनगर, पूर्णिया चम्पानगर थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दो अलग-अलग मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में एक शराब के नशे में धुत व्यक्ति तथा दो फरार वारंटी शामिल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार दास ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या-5 स्थित प्रसादपुर बेलदारी गांव निवासी सुरेश महतो के 26 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं थाना कांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.