भागलपुर, अक्टूबर 27 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड की प्यालापुर पंचायत के सरकंडा, बेलटिकरी, विशाल तथा राजगांव आराजी पंचायत के सेवइया और मधुरासीमानपुर में आयोजित तीन दिवसीय झंडा मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। सेवइया में भव्य कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 20 जोड़ी पहलवानों ने भाग लिया और दर्शकों का मनोरंजन किया। कमेटी के अध्यक्ष जयकांत गुप्ता, विपिन सिंह, संजीव गुप्ता, मुकेश और चंदन यादव आदि ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि बिहार और झारखंड के विभिन्न स्थानों से आए सभी पहलवानों को समान सम्मान दिया जाएगा। कई जोड़ी पहलवानों का प्रदर्शन इतना अच्छा रहा कि फैसला करना मुश्किल हो गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने आजमाए दांव इसके बावजूद कमि...