भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर। बिजली स्मार्ट मीटर के उपभोक्ता पुराना बकाया बिजली बिल का भुगतान किस्तों में कर सकते हैं। बकाया राशि कितनी है इसके आधार पर किस्तों का निर्धारण किया जाएगा। मौजूदा व्यवस्था के अनुसार प्रीपेड रिचार्ज की राशि से बकाया राशि की कटौती की जा रही थी। लेकिन अब किस्तों में भुगतान का भी विकल्प है। यह जानकारी नाथनगर के सहायक अभियंता स्वर्णिम कुमार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...