भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज का लाइन बूढ़ी काली मंदिर क्षेत्र की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।मंदिर में काली पूजा के दिन भक्त विधि-विधान से मां काली की पूजा-अर्चना करने पहुंचते हैं। लाइन मोहल्ले में स्थित यह वर्षों पुराना मंदिर लोगों की आस्था का मुख्य केंद्र है। मंदिर की स्थापना वर्ष 1902 में हुई थी, और समय के साथ इसका विस्तार होने के बाद यहाँ शिव मंदिर की भी स्थापना की गई।इस मंदिर में एक ही पुजारी परिवार के वंशजों द्वारा पूजा-अर्चना की जाती है। वर्तमान में पुजारी मलय मुखर्जी हैं, जो पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा का निर्वहन कर रहे हैं।यहां हर साल काली पूजा के दिन मां की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाती है। मां की प्रतिमा भेंट करने वाले भक्तों की सूची वर्ष 2054 तक पहले ही तैयार हो चुक...