Bhagalpur News: किशनगंज : सीमावर्ती दल्लेगांव पंचायत में डीएम-एसपी ने लिया समस्याओं का जायजा
भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: मोटरसाइकिल से पहुंचे अधिकारी, स्वास्थ्य सुविधा बदहाल देख डीएम ने सप्ताह में दो दिन मेडिकल कैंप लगाने का दिया निर्देश ठाकुरगंज निज संवाददाता। ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज प्रखंड की अति पिछड़ी एवं सीमावर्ती दल्लेगांव पंचायत में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लेने गुरुवार को जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस कप्तान संतोष कुमार पहुंचे। दोनों अधिकारियों का काफिला मोटरसाइकिल के सहारे पंचायत के विभिन्न इलाकों तक पहुंचा और सड़क, पुल, विद्यालय, स्वास्थ्य, नदी कटाव तथा भारत-नेपाल सीमा से जुड़ी समस्याओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
डीएम और एसपी का निरीक्षण जिला पदाधिकारी नवीन कुमार और पुलिस कप्तान संतोष कुमार पाठामारी बॉर्डर स्थित झूला पुल के रास्ते सुखानी बॉर्डर तक पहुंचे। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.