भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट सड़क दुर्घटना किसी भी परिवार के लिए अचानक आए ऐसे संकट की तरह होती है, जो पलभर में खुशियों को चिंता और अनिश्चितता में बदल देती है। दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार की जरूरत होती है, लेकिन गरीब परिवारों के सामने अक्सर सबसे बड़ा सवाल इलाज के खर्च का होता है। कई बार पैसों का इंतजाम करने में हुई देरी घायल की स्थिति को और गंभीर बना देती है। ऐसी मुश्किल घड़ी में सरकार की पीएम राहत योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। इस योजना के तहत पात्र सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक सात दिनों के लिए कैशलेस उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। किशनगंज जिले में अब इस पहल का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुंचने लगा है। यह भी पढ़ें- Katihar News: सड़क ह...