भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट पौआखाली। जियापोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीआई ठाकुरगंज के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च में पौआखाली थाना प्रभारी, जियापोखर थाना प्रभारी, गरबनडांगा थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा एसएसबी कद्दूभिट्ठा के पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए। संयुक्त टीम ने जियापोखर थाना अंतर्गत विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च के साथ एरिया डॉमिनेशन अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस और एसएसबी के जवानों ने संबंधित क्षेत्रों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संयुक्त बलों की मौजूदगी के बीच संवेदनशील इलाकों में एरिया डॉमिनेशन की कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: दुर्गा पू...