भागलपुर, सितम्बर 27 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ किशनगंज से शिवम पाठक की रिपोर्ट टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत डाकपोखर पंचायत में रविवार को स्वच्छता ही सेवाअभियान-2026 के तहत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया गया। पंचायत के स्वच्छता कर्मियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पर्यटक स्थल बाबा बेणु महाराज के प्रांगण, राजीव गांधी सेवा केंद्र तथा आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। अभियान के दौरान स्वच्छता कर्मियों ने परिसर एवं आसपास फैले कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निस्तारण किया। साथ ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। अभियान में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार यादव, स्वच्छता पर्यवेक्षक जगत नारायण मंडल, पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि एवं स्वच्छता कर्मियों न...