भागलपुर, अक्टूबर 24 -- Bhagalpur News: टेढ़ागाछ (किशनगंज) से शिवम पाठक की रिपोर्ट वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से टेढ़ागाछ प्रखंड के राजस्व ग्राम रामपुर एवं झाला के किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती के प्रति शनिवार को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में किसानों को बहुस्तरीय खेती का परिचय, उद्देश्य और लाभ बताते हुए विभिन्न कृषि तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान एडीएम मो० उमैर ने किसानों को ड्रैगन फ्रूट की उन्नत खेती, सिंचाई, खाद एवं उर्वरक प्रबंधन, फसल विविधीकरण तथा एकीकृत कीट एवं रोग प्रबंधन के बारे में बताया गया। इसके अलावा अनानास की वैज्ञानिक खेती, मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण, स्वीटकॉर्न, बेबीकॉर्न और पॉपकॉर्न की खेती से संबंधित तकनीकी जानकारी भी साझा की गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी मो० आदिल अनवर ने किसा...