भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: बिशनपुर (किशनगंज) से नागेंद्र सिंह की रिपोर्ट कोचाधामन थाना क्षेत्र के कमलपुर चौक स्थित दिलावर मोबाइल दुकान में शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान की टीना काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे रिपेयरिंग के कई मोबाइल, कुछ नए मोबाइल समेत दुकान के अन्य सामान चोरी कर लिए।दुकानदार मसूद आलम ने बताया कि वे हर दिन की तरह बीती रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान की टीना कटी हुई है और अंदर सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर कई मोबाइल और अन्य सामान गायब मिले।घटना के बाद दुकान मालिक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को इसकी सूचना दी। चोरी की इस घटना से कमलपुर चौक के दुकानदारों में चिंता का माहौल है। लोगों ने चोरी की इस घटना पर चिंता व्यक्त करते क...