भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशानुसार महिलाओं एवं किशोरियों को जागरूक, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शनिवार को किशनगंज प्रखंड के छगलिया स्थित आँगनबाड़ी केंद्र संख्या 12 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गाँव की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने महिला सशक्तीकरण के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं, बल्कि विकसित समाज की पहचान है। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि जिले की प्रत्येक महिला को उसके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सहायता सेवाओं की पूरी जानकार...