Bhagalpur News: किशनगंज : भागवत कथा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
भागलपुर, अक्टूबर 28 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट किशनगंज। किशनगंज शहर के नेपालगढ़ कॉलोनी वार्ड नंबर 7 में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के पहले दिन इलाके का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय नजर आया। कथा के आरंभ से पूर्व गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कार्यक्रम स्थल नेपालगढ़ कॉलोनी दुर्गा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर रेलवे कॉलोनी हनुमान मंदिर पहुँची। जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र कलश में जल भरा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात कलश यात्रा पुन: जयकारे के साथ कार्यक्रम स्थल पर वापस लौटी।आयोजक पियो रंजन शर्मा एवं चितरंजन शर्मा ने बताया कि इस 28 अक्टूबर से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हुआ है। कथा वाचक अमन शास्त्री जी का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.