Bhagalpur News: किशनगंज : बोर्ड के फैसले की अनदेखी पर जेई पर कार्रवाई की तैयारी
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। नगर परिषद किशनगंज के बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय का अनुपालन नहीं करने और कर्तव्य निर्वहन में कथित लापरवाही बरतने के मामले में वार्ड संख्या-24 के कनीय अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित कनीय अभियंता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने के लिए सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव अथवा अनुशंसा भेजने का निर्देश नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने दिया है।जानकारी के अनुसार 20 जुलाई 2026 को नगर परिषद किशनगंज के बोर्ड की बैठक में शहर में जलजमाव की समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा हुई थी। बैठक में निर्णय लिया गया था कि सभी कनीय अभियंता अपने-अपने क्षेत्र एवं वार्ड में जलजमाव वाले स्थलों का निरीक्षण कर 15 दिनों के भीतर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.