भागलपुर, सितम्बर 23 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। ठाकुरगंज । ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। दिनभर हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों को उमस और गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि, लगातार हो रही बूंदाबांदी के कारण आम जनजीवन पर हल्का असर भी देखने को मिला। सुबह से बदले मौसम के मिजाज के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही सामान्य दिनों की अपेक्षा कुछ कम रही। बारिश के चलते लोगों को अपने दैनिक कार्यों के लिए आवागमन में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद ठंडे मौसम और सुहावने वातावरण ने लोगों को गर्मी से राहत का अहसास कराया।

धान की फसल के लिए अमृत समान बारिश अचानक हुई बारिश क्...