भागलपुर, जुलाई 23 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। जिलाधिकारी ने सराहा, कहा- जिले के लिए गर्व की बातठाकुरगंज निज संवाददाता।किशनगंज जिले की उभरती बाल लेखिका संस्कृति चौधरी की नई पुस्तक 'संस्कार : अच्छे मूल्यों के बीज' का लोकार्पण जिलाधिकारी नवीन कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने संस्कृति की उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया।ताराचंद धानुका एकेडमी की सातवीं कक्षा की छात्रा संस्कृति चौधरी जिले के तैयबपुर गांव की रहने वाली हैं। उनकी नई पुस्तक बच्चों में अच्छे संस्कार, अनुशासन, सकारात्मक सोच और नैतिक मूल्यों के विकास पर आधारित है। पुस्तक का उद्देश्य बच्चों को अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना है।जिलाधिकारी ने कहा कि कम उम्र में पुस्तक लिखना अन्य बच्चों के लिए प्रेरणादायक है। इससे पहले...