Bhagalpur News: किशनगंज : बच्चों कों पढ़ाया गया स्वच्छता का पाठ
भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को दिघलबैंक प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों व मदरसों में बच्चों को शिक्षकों द्वारा हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता,आसपास की साफ-सफाई सहित कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई और इसे लेकर माकड्रील भी करवाया गया। इस दौरान चेतना सत्र में बच्चों को स्वच्छता से संबंधित जानकारी देते हुए विद्यालय के शिक्षकों ने स्वयं कि स्वच्छता के साथ साथ अपने आसपास साफ सफाई रखने कि जानकारी दी तथा यह भी बताया कि जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए स्वच्छता का क्या महत्व है।इस दौरान विभिन्न विद्यालयों व मदरसों में बच्चों को हाथ धोने के सही तरीका को बच्चों ने करके सीखा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : विद्यालय मुख्यमंत्री सुरक्षा कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.