भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: ​किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट सदर थाना क्षेत्र के मोतिहारा तालुका पंचायत स्थित अमलझाड़ी गांव में शुक्रवार को एक घर के बंद कमरे से 71 वर्षीय वृद्ध का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ बरामद किया गया। मृतक की पहचान जलालुद्दीन,71 वर्ष के रूप में हुई है। मामले में मृतक की पत्नी रोजिला खातून के बयान पर शनिवार को सदर थाना में यूडी केस का मामला दर्ज किया गया है।परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह वृद्ध बेलवा से लौटकर घर के बरामदे में बैठे थे। कुछ देर बाद जब वे नजर नहीं आए, तो देखा गया कि कमरा अंदर से बंद था। लगभग साढ़े ग्यारह बजे पत्नी और परिजनों ने जब किसी तरह दरवाजा खुलवाया, तो वृद्ध को फंदे से लटका पाया।घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज सदर थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...