भागलपुर, अगस्त 8 -- Bhagalpur News: पोठिया (किशनगंज) से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट प्रखंड की कोल्था पंचायत अंतर्गत सातमेढ़ी डोक पुल से मल्हाबस्ती को जोड़ने वाली करीब पांच से छह किलोमीटर लंबी कच्ची सड़क वर्षों से जर्जर है। बारिश के मौसम में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। इससे हजारों ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को आवागमन में काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का जल्द पक्कीकरण कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, यह सड़क सातमेढ़ी डोक पुल से कब्रिस्तान, दिघली, आदिवासी टोला, मीराबाड़ी और कोल्था होते हुए मल्हाबस्ती तक जाती है। सड़क का निर्माण होने से क्षेत्र के कई गांवों के लोगों को सीधा आवागमन का लाभ मिलेगा। वर्तमान में सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को पहाड़कट्टा थाना जाने के लिए करीब 15 किलोमीटर का च...