भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज अवर निबंधन कार्यालय में जिले की पहली पेपरलेस रजिस्ट्री को लेकर उठे सवालों पर अब कार्यालय ने जांच के बाद स्थिति स्पष्ट की है। जमीन की जगह बदलकर निबंधन कराने, कृषि भूमि के स्थान पर चुरली बाजार की जमीन का निबंधन करने तथा बाजार मूल्य से कम राशि पर रजिस्ट्री किए जाने के आरोपों की दोबारा जांच की गई। अवर निबंधक अमित रंजन के अनुसार, स्थल और दस्तावेज की जांच में जमीन तथा उसकी चौहद्दी सही पाई गई। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: ई-निबंधन में दस्तावेज से छेड़छाड़ की गुंजाइश नहीं : डीएमनिबंधन की प्रक्रिया अवर निबंधक ने बताया कि 24 अगस्त को जिले की पहली पेपरलेस रजिस्ट्री के तहत नेजागच्छ थाना नंबर-13, खाता संख्या...