Bhagalpur News: किशनगंज : नैनभिट्ठा में घर से 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, गृहस्वामी गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: दिघलबैंक (किशनगंज) से विक्रम मिश्रा की रिपोर्ट दिघलबैंक थाना पुलिस ने शनिवार को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतकौआ पंचायत के नैनभिट्ठा गांव में छापेमारी कर 7.58 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। पुलिस ने मौके से ब्राउन शुगर के धंधे में संलिप्त आरोपी गृहस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।पुलिस के अनुसार, नैनभिट्ठा गांव में एक युवक द्वारा चोरी-छिपे नशीले पदार्थों का कारोबार किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर दिघलबैंक थानाध्यक्ष बिपिन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम ने शनिवार को सतकौआ पंचायत के नैनभिट्ठा गांव पहुंचकर सूचना के आधार पर राजू कुमार गणेश के घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.