Bhagalpur News: किशनगंज : ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से दिखा कंचनजंघा का विहंगम दृश्य
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट प्रकृति जब अपनी खूबसूरती बिखेरती है तो किसी विशेष आयोजन की जरूरत नहीं होती। कुछ ऐसा ही नजारा सोमवार की सुबह ठाकुरगंज में देखने को मिला। कई दिनों तक बादलों और धुंध की ओट में छिपी हिमालय की पर्वत चोटियां जैसे ही आसमान साफ होने पर नजर आईं, पूरा दृश्य देखते ही बन रहा था। दूर क्षितिज पर बर्फ से ढकी कंचनजंघा की चोटियां सुबह की सुनहरी धूप में चमक उठीं। इस अद्भुत नजारे ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले यात्रियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से दिखाई देने वाला यह दृश्य यहां की प्राकृतिक संपन्नता का खास परिचय देता है। एक ओर रेल की पटरियां और स्टेशन परिसर, तो दूसरी ओर दूर तक फैली पर्वत श्रृंखला। सुबह की हल्की धूप जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.