Bhagalpur News: किशनगंज : टोल प्लाजा के पास भ्रष्टाचार मामले के घटनास्थल पर पहुंचे एसपी
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज, निज संवाददाता। पाठामारी थाना के तत्कालीन निलंबित थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों के साथ कथित मवेशी तस्करों, लाइनरों, इंट्री माफिया एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध दर्ज मामले की जांच तेज हो गई है। गुरुवार को किशनगंज के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के जीरनगाछ टोल प्लाजा के समीप पहुंचकर कांड से जुड़े घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले में दर्ज प्राथमिकी यह मामला ठाकुरगंज थाना कांड संख्या 296/26 से संबंधित है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता एवं भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में पाठामारी थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष सहित पुलिस पदाधिकारियों, कर्मियों तथा मवेशी तस्करी से जुड़े लोगों और अन्य सहयोगियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.