भागलपुर, अक्टूबर 29 -- Bhagalpur News: किशनगंज । संवाददाता जिले में अवैध कोयला परिवहन की सूचना पर प्रशासन सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। बिना जीएसटी और निर्धारित टैक्स का भुगतान किए कोयले का परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसडीपीओ वन खुसरु सिराज ने जानकारी देते हुए कहा कि कोयला परिवहन के दौरान आवश्यक दस्तावेजों और टैक्स भुगतान की जांच की जा रही है। यदि जांच के दौरान किसी वाहन के कागजात सही नहीं पाए जाते हैं या आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित वाहन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।एसडीपीओ वन खुसरु सिराज ने बताया कि कोयले के परिवहन में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित टीमों को जिम्मेदारी दी गई है। इन टीमों के साथ स्थानीय थाना और जीएसटी विभाग की टीम भी जांच करती है। जांच के...