Bhagalpur News: किशनगंज : छठ महापर्व पर किशनगंज में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
भागलपुर, नवम्बर 14 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और किशनगंज पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। डीएम नवीन कुमार एवं एसपी संतोष कुमार के संयुक्त निर्देश पर जिले भर में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत कुल 350 दण्डाधिकारी, 365 से अधिक पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार सहित करीब 1615 पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।जिले के संवेदनशील, अति संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर 6 जोनल गश्ती दल सहित 362 से अधिक महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस बल और दण्डाधिकारी तैनात किए गए हैं। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला और अनुमंडल स्तर पर 9 क्यूआरटी का गठन किया गया है, जिन्हें अलर्ट मोड पर रखा गया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.