भागलपुर, अक्टूबर 10 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड के गोथरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से गुड टच-बैड टच पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाया गया। साथ ही, किसी भी अप्रिय परिस्थिति में सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के तरीके बताए गए। विद्यालय प्रभारी चन्द्र शेखर की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व स्नातक ग्रेड की शिक्षिका अंकिता कलवार ने किया। इस दौरान शिक्षिका तरन्नुम बेगम, नगमा शाहीन और तालीमी मरकज की स्वयंसेविका साजेदा नाज ने छात्राओं को जरूरी जानकारी दी।कार्यक्रम में मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्राओं को विभिन्न ...