Bhagalpur News: किशनगंज : एसएसबी के आईजी ने ठाकुरगंज में सीमा सुरक्षा और निर्माण कार्यों की समीक्षा की
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज (किशनगंज) से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा सशस्त्र सीमा बल की आधारभूत संरचनाओं के विकास को गति देने के उद्देश्य से सीमांत मुख्यालय, सिलीगुड़ी के महानिरीक्षक वंदन सक्सेना ने बुधवार को 19वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज का औपचारिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा की और नवडूबा सीमा चौकी पर नवनिर्मित चेन-लिंक बाड़ का उद्घाटन किया।
निरीक्षण और निर्माण कार्यों की समीक्षा वाहिनी मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट राज कुमार खलखो ने महानिरीक्षक का स्वागत किया। इसके बाद सम्मान गार्ड ने उन्हें औपचारिक सलामी दी। भ्रमण के दौरान महानिरीक्षक ने मुख्यालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.