भागलपुर, जुलाई 1 -- Bhagalpur News: किशनगंज से अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज। जिला मुख्यालय से गुजरने वाली एनएच 27 दोनों तरफ शहर बसा हुआ है। एनएच के एक तरफ जहां मुख्य बाजार और बड़ी आबादी रहती है। वहीं दूसरी तरफ जिला समाहरणालय, व्यवहार न्यायालय, आदर्श थाना सहित अन्य सभी प्रकार के सरकारी कार्यालय और आबादी भी मौजूद है। एनएच के एक तरफ बस पड़ाव है तो दूसरी तरफ उक्त सभी कार्यालय हैं। बस स्टैंड के सामने एनएच को पार करने के लिए एनएच 27 पर क्रॉसिंग दिया हुआ है। जहाँ से आम लोग पैदल और वाहन लेकर पार करते है। लेकिन प्रशासनिक उदाशीनता व लापरवाही के कारण पश्चिम बंगाल की बस चालक द्वारा मुख्य सड़क पर ही बस खड़ी कर यात्रियों को उतारा व चढ़ाया जाता है। जिससे जाम की समस्या, सड़क पार करने वाले लोगों को परेशानी के साथ साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।पहले हो च...