भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट एटीएम से रुपये निकालने के दौरान सावधान रहें, क्योंकि मदद के बहाने शातिर ठग आपके बैंक खाते पर हाथ साफ कर सकते हैं। किशनगंज में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम से रुपये निकालने के दौरान कार्ड बदल दिया और बाद में पीड़ित के बैंक खाते से 40 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। मामले में शनिवार को किशनगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, पूर्णिया जिले के अनगढ़ थाना क्षेत्र के बिजवार निवासी युवक ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 31 अक्टूबर को वह पूर्णिया निवासी एक युवक के साथ किशनगंज पहुंचे थे। इस दौरान सुभाष पल्ली चौक के समीप स्थित एटीएम से 10 हजार रुपये की निकासी की जा रही थी। इसी बीच क...