भागलपुर, अक्टूबर 1 -- Bhagalpur News: शैलेश ओझा की रिपोर्ट किशनगंज। संवाददाता किशनगंज। संवाददाता

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई जिले में अवैध खनन और बालू के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जिला खनन विभाग ने कार्रवाई की। मामले में खान निरीक्षक सुनील कुमार के आवेदन पर किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। मामले में किशनगंज सदर थाना क्षेत्र स्थित अंचल कार्यालय के समीप छापेमारी कर अवैध रूप से बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया।

ट्रैक्टर की जब्ती और जुर्माना खनन विभाग की ओर से सदर थाना में दर्ज करवाई गई प्राथमिकी के अनुसार, 30 सितंबर को अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान अंचल कार्यालय के पास एक ट्रैक्टर पर लगभग 100 सीएफटी बालू लदा पाया गया। पुलिस और खनन विभाग की टीम को देखकर चा...