Bhagalpur News: किशनगंज : अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्ती मामले में खनन विभाग ने दर्ज कराई प्राथमिकी
भागलपुर, नवम्बर 10 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट खनन विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की है। ओदरा पुल के पास अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। खनन निरीक्षक दिनेश कुमार द्वारा सोमवार को किशनगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 9 नवंबर को विभाग को ओदरा पुल के पास अवैध खनन की सूचना मिली थी। इसके बाद टेंगामारी के पास छापेमारी की गई। खनन टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। जांच करने पर पाया गया कि ट्रैक्टर की ट्रॉली में बिना ढके लगभग 200 सीएफटी बालू लदा हुआ था।जांच के दौरान जब ट्रैक्टर का विवरण बिहार खनन पोर्टल पर चेक किया गया, तो परिवहन चालान से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। इसके बाद ट्रैक्टर को जब्त कर सुरक्षा के लिहाज से किशनगंज थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.