भागलपुर, सितम्बर 8 -- Bhagalpur News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश के आलोक में जिले भर में सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र प्रवर्तन अभियान के दौरान ट्रक एवं जुगाड़ वाहनों की जांच की गई है। विगत 05 से 07 सितंबर तक जिला किशनगंज में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन नियमों के अनुपालन हेतु प्रवर्तन-जाँच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उपलब्ध विवरण के अनुसार कार्रवाई के दौरान विभिन्न जगहों से जिला परिवहन विभाग के पदाधिकारियों द्वारा कुल 97 वाहनों की जांच की गई, 32 वाहनों से कुल दंड की राशि 4,43,500 रूपए प्राप्त हुए , कुल 06 वाहनों को जब्त किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...