भागलपुर, सितम्बर 30 -- Bhagalpur News: अवधेश झा की रिपोर्ट किशनगंज, निज संवाददाता।

जिला में अभियान का विस्तार गैर-संचारी रोगों की पहचान के लिए जिले में चल रहे 'जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार' अभियान को अब पंचायत स्तर तक और व्यापक बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का जोर इस बात पर है कि बीमारी के लक्षण सामने आने का इंतजार करने के बजाय 30 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति की नियमित स्वास्थ्य जांच कर जोखिम की समय रहते पहचान की जाए। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, सीओपीडी और अन्य गैर-संचारी रोग लंबे समय तक बिना स्पष्ट लक्षण के भी बने रह सकते हैं। ऐसे में सामान्य महसूस कर रहे व्यक्ति के लिए भी नियमित जांच महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से बुधवार को जिले की सभी पंचायतों में स्वच्छताग्राहियों के साथ पंचायत स्तरीय कर्मियों की भी स्वास्थ्य ज...