भागलपुर, अगस्त 19 -- Bhagalpur News: ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज निज संवाददाता। खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र में एसएसबी की विशेष नाका टीम ने कार्रवाई करते हुए 20.175 किलो गांजा के साथ चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उनके पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

गांजा तस्करी की सूचना एसएसबी के अनुसार, 18 अगस्त की रात करीब 11:45 बजे 41वीं वाहिनी एसएसबी की 'ई' कंपनी कदमनिजोत की विशेष नाका टीम को गांजा तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने एनएच-327 स्थित पीडब्ल्यूडी मोड़ के पास वाहनों और संदिग्ध लोगों की जांच शुरू की। इसी दौरान भारत-नेपाल सीमा बिंदु संख्या 95/05 से करीब चार किलोमीटर दूर तीन पुरुषों और एक महिला को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी और बरामदगी तलाशी के द...