भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राजेश की रिपोर्ट जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।समिति के सदस्य सचिव-सह-जिला अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा किशनगंज जिला अंतर्गत 40% या अधिक अनुसूचित जनसंख्या वाले कुल 10 ग्राम का चयन आदर्श ग्राम योजना हेतु किया गया था।चयनित किए गए ग्राम में से कोचाधामन प्रखंड में पांच गांव- भवानीगंज और धनसोना (पंचायत-कुट्टी),शाहनगर (पंचायत-भगाल), नगरी (पंचायत-काठामाठा) एवं हरिभासा (पंचायत-मौधो), टेढ़ागाछ प्रखंड मे...