भागलपुर, नवम्बर 3 -- Bhagalpur News: किशनगंज, संवाददाता। मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल, किशनगंज में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहयोग से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना तथा उनके माध्यम से परिवार और समाज में सड़क सुरक्षा का संदेश पहुँचाना था। इस अवसर पर एनएचआई से जुड़े सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों एवं एक्रीट कंसल्टिंग इंजीनियर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, निर्धारित गति सीमा, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित सड़क पार करने तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी। साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के खतरों और ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता के बारे में भी बता...