भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: किशनगंज से राकेश की रिपोर्ट बाबा धाम के रास्ते में बांका जिला के कटोरिया स्थित कुरावा गांव में बने किशनगंज सेवा सदन में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी सेवा शिविर का भव्य उद्घाटन गुरुवार को हुआ। भव्य उद्घाटन राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार, मुख्य अतिथि अरविंद जी लुणावत, किशनगंज सेवा सदन के अध्यक्ष हनुमान श्रीमाल, दिनेश अग्रवाल ने फीता काटकर एवं संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल ने हर हर महादेव के जयकारे लगाकर कहा कि कांवरियों की सेवा करना बहुत बड़ी सेवा है, और बहुत ही पुण्य का काम है। यह भी पढ़ें- 'बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य' जिस प...